top of page
Bakul Flowers Image.jpg
© Bakul Raut
Abstract Fluid Forms

क्योंकि हर एक दोस्त
कमीना नाही होता हैं।

कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जो बस एक याद मे भी हाजिर होते हैं !
ना जाने कैसे दिल की बात सून पाते हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जो पेट की भूख भी पहचान लेते हैं !
कौन जाने निवाला किस हिस्से का लाते है।


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जिन्हें देख मुस्कराहट खुद ही कुछ केह देती हैं !
चेहरे पे यह भाव जाने कहा से आते हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जो आसुओं मे भी तैरना सिखा देते हैं !
माँझी बन किनारे पे ला देते हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जो बस ऐसे ही होते हैं !
वैसे यह भी कुछ खास ही होते हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जिनसे दिल की हर बात बतानी जरूरी होती हैं !
जो जरूरी नहीं, वोह भी बतानी जरूरी होती हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जिन्हे बदलते देख बड़े होते है हम !
कभी उम्र से तो कभी हालात भी बदल देते हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जिनसे रिश्ता खून का नहीं होता हैं !
मगर खून का रंग कुछ जुदा भी नहीं होता हैं !


कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं
जिनकी शरारत में भी आता है मजा !
भले ही हमें मिले उस शरारत की सजा !


दोस्ती निभाओ तो दिल से निभाओ
दिमाग से तो कुछ सोच ही लेते है हम !
क्युकी हर एक दोस्त
कभी काम आने के लिए ही नहीं होता हैं !


दोस्त तो दोस्त होता हैं
जैसे भी हो, वह वैसे ही होता हैं !
मगर दोस्त कभी भी
कमिना नहीं होता हैं !

00:00 / 02:00
Feel free to share:
© Bakul Raut
Comments
Share Your ThoughtsBe the first to write a comment.
Listen to the poem as a song:
bottom of page